Categories
अंग्रेजी जानकारी सामान्य-ज्ञान हिंदी

रंगों के नाम हिंदी इंग्लिश में – Colors Name in Hindi and English

हम रोज विविध प्रकार के रंगों को देखते हैं, जो हमारे जीवन का महत्वपूर्ण भाग होते हैं. बिना रंगों के जीवन नीरस होता है,  स्कूलों में छोटी क्लासों में ही बच्चों को रंगों की जानकारी के विषय में पढाया जाता है. छोटी क्लास में बच्चों को शिक्षा के दौरान गृहकार्य  में भी लिखने को कहा जाता है. जो कि बच्चे हिन्दी अंगेजी में सभी रंगो को नही लिख पाते हैं.

इसी समस्या को हल करने के उद्देश्य से हम इस गाइड में लेकर आए हैं दर्जनभर से भी ज्यादा रंगों के हिंदी व अंग्रेजी नाम. जो आपकी स्कूल, कॉलेज और प्रतियोगी परिक्षाओं में रंगों वाले सवालों को हल करने में बड़े काम आएंगे. तो चलिए जानते हैं रंगों के हिंदी व अंग्रेजी नाम.

रंगों के नाम हिंदी अंग्रेजी में – Colors Name in Hindi and English

क्र. सं.रंग का नाम हिंदी मेंरंग का नाम अंग्रेजी में
1.आसमानीAzure
2.कालाBlack
3.नीलाBlue
4.भूराBrown
5.गहरालालCrimson
6.कत्थईCarrot Color
7.चमकीलाBright
8.राख सा रंगDusky
9.सुनहराGolden
10.धूसरGrey
11.हराGreen
12.हल्का पीलाLemon Color
13.गहरासुर्खMaroon
14.चमकीला गुलाबीMauve
15.नारंगीOrange
16.हल्कापीलाPale
17.गुलाबीPink
18.बैंगनीPurple
19.लालRed
20.केसरियाSaffron
21.जामुनीViolet
22.सिंदूरीVermillion
23.सफेदWhite
24.पीलाYellow
25.गहरा नीलाDark Blue
26.हल्का नीलाLight Blue
27.नेवी ब्लुNavy Blue
28.चांदी के रंग साSilver
28.गहरा लाल रंगRuby
29.मिट्टी जैसा रंगClay Color
30.पीतल रंगBronze
31.धूमिल सफेदOff White
32.धातुमय सफेदMetallic
33.फिरोजीTurquoise
34.भूरा पीला रंगAmber
35.जंगरंगRust
36.अंगूर का रंगGrape Color
37.बेररंगPlum
38.टकसाल रंगMint Color
39.चूने का रंगLime Color
40.जैतून का रंगOlive Color
41.हाथी दांत रंगIvory
43.खाकीKhaki

रंगों का इतिहास‌ – History of Colors in Hindi

रंगों का हमारे जीवन मे बहुत ही महत्व है, प्राचीन समय में लोग प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करते थे. मोहनजोदडो और हडप्पा की खुदाई में सिन्धु घाटी सभ्यता की जो मूर्तियाँ मिली हैं.उस पर रंगाई की गई है, उस खुदाई में एक लाल रंग का कपडा का टुकडा मिला है, जिसपर मजीठ की जड से तैयार किया गया रंग को चढाया गया है. 1856 में कृत्रिम रंग को तैयार किया गया. जिसे मोव कहा जाता है. इन्द्रधनुष (Rainbow) के सात रंगों को ही सभी रंगों का जनक कहा जाता है.ये सात रंग है लाल,नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला और बैंगनी.

रंगों को तीन भागों मे विभाजित किया जाता है:

प्राथमिक रंग – यह वह रंग जो किसी के मिश्रण से नही बनते हैं, यह मूल रंग हैं. जैसे लाल ,नीला और हरा.

द्वितीयक रंग – यह वह रंग हैं, जो प्राथमिक रंगों के मिश्रण  से बनते हैं.

विरोधी रंग – यह वह रंग हैं जो प्राथमिक और द्वितीयक रंग के मिश्रण से बनता है.

इस गाइड में हमने आपको रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में लिखना बताया है. इस गाइड को पढ़ने के बाद आप दर्जनभर से भी रंगों के नाम हिंदी और इंग्लिश में लिखना, पढ़ना सीख जाएंगे.